RBI Assistant Recruitment 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और तारीखें

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Tuesday, February 17, 2026 10:48 AM

RBI Assistant Recruitment 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और तारीखें
Google News
Follow Us

RBI Assistant Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 650 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक होंगे। पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

पात्रता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। स्ट्रीम कोई भी हो सकती है। कंप्यूटर पर काम करने का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

  • आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
  • फॉर्म करेक्शन तिथि: घोषित की जाएगी
  • प्रारंभिक परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026

आवेदन शुल्क

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 450 रुपये
  • एससी / एसटी / पीएच वर्ग: 50 रुपये

पदों का विवरण

इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 650 पदों पर नियुक्ति होगी।
श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं:

  • जनरल: 346 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 58 पद
  • ओबीसी: 99 पद
  • एससी: 110 पद
  • एसटी: 37 पद

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

उम्मीदवार खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

  • सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद पूरा फॉर्म ध्यान से भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now