काम की ख़बर यहां सर्च करें

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर : ईरान ने रखीं कड़ी शर्तें, ट्रंप ने कहा, जारी है बातचीत

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, March 25, 2026 5:47 PM

ईरान अमेरिका युद्ध खत्म करने की शर्तें
Google News
Follow Us

Advertisement

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि युद्ध को रोकने की मांग तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत की पहल का दावा किया है, जबकि ईरान ने भी अपनी शर्तें साफ कर दी हैं।

ट्रंप का बयान : बातचीत जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि ईरान के साथ हमलों को लेकर फिलहाल ब्रेक लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच पूरे हफ्ते बातचीत चल रही है।

हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान की ओर से कौन प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हैं।

ईरान ने रखीं ये प्रमुख शर्तें

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव के जवाब में कई सख्त शर्तें रखी हैं

  • खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए
  • सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं
  • इजरायल द्वारा हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान रोका जाए
  • होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क वसूलने की अनुमति
  • भविष्य में अमेरिका द्वारा हमला न करने की सुरक्षा गारंटी
  • पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति समाप्त करना
  • युद्ध में हुए नुकसान का वित्तीय मुआवजा
  • 5 वर्षों तक बैलिस्टिक मिसाइल विकास रोकने की पेशकश
  • यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने पर सहमति
  • IAEA को परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की अनुमति
  • प्रॉक्सी समूहों को फंडिंग रोकने पर सहमति
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement