Payal Gaming Viral Video : लाइव चैट में भड़कीं पायल गेमिंग, स्पैमर को दी पुलिस की चेतावनी

By: गैजेट गुरु

On: Saturday, January 17, 2026 6:36 PM

Payal Gaming Viral Video
Google News
Follow Us

Payal Gaming Viral Video ।। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और गेमर पायल गेमिंग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक लाइव चैट वीडियो है, जिसमें वह एक यूज़र पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

दरअसल, यह मामला पायल गेमिंग के यूट्यूब लाइव सेशन का है, जहां एक यूज़र बार-बार स्पैम लिंक और 1 मिनट–1 मिनट के मैसेज भेज रहा था। इससे नाराज़ होकर पायल ने उसे लाइव में ही कड़ी फटकार लगाई।

मेन आईडी से आकर लिखो – पायल की दो टूक चेतावनी

वीडियो में पायल गेमिंग कहती हैं..

“डेविड, तुम मेन आईडी से तो ये सब लिख नहीं पाओगे।
फेक आईडी से 1 मिनट–1 मिनट का स्पैम करने से क्या मिल जाता है?
हिम्मत है तो अपने असली अकाउंट से आकर लिखो।”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोग सिर्फ परेशान करने के लिए चैट में आते हैं और उन्हें लगता है कि कोई कुछ नहीं कर सकता।

IP एड्रेस से ट्रैक होकर पुलिस उठा ले जाएगी

पायल ने स्पैमर को सख्त चेतावनी देते हुए एक पुराने मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा..

“तुम्हें पता है न, हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक लड़के को सिर्फ IP एड्रेस से ट्रैक कर लिया था।
ना नाम था, ना पहचान… फिर भी पुलिस ने उसे घर से उठा लिया।”

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि
“मेरे चैट में इस तरह की बकवास मत करो, वरना बाद में मम्मी के सामने गिड़गिड़ाते रहना।”

बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करूंगी – पायल

पायल गेमिंग ने आगे कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की गंदी भाषा, स्पैम या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
उन्होंने साफ कहा.

“यह मेरा प्लेटफॉर्म है, यहां कोई भी आकर बदतमीजी नहीं करेगा।”

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं पायल

यह पहली बार नहीं है जब पायल गेमिंग सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वह
Splitsvilla X4 फेम Justin D’Cruz और Sakshi Shrivas के कथित MMS वीडियो को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं।

तब उन्होंने कहा था..

“लोगों ने अश्लील कंटेंट को बिज़नेस बना लिया है।
लिंक मांगने वाले भिखारी बन चुके हैं, यह बेहद शर्मनाक है।”

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

पायल के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं

  • कुछ लोग पायल का समर्थन कर रहे हैं
  • तो कुछ लोग इसे ओवररिएक्शन बता रहे हैं

हालांकि, यह तय है कि कंटेंट क्रिएटर्स अब साइबर सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा सख्त हो रहे हैं।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now