नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, NDA सरकार में 26 मंत्री शामिल – देखें पूरी सूची

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Thursday, November 20, 2025 11:07 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराया गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

दो उपमुख्यमंत्री – सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इसके साथ ही 26 मंत्रियों ने भी एनडीए सरकार में शामिल होकर शपथ ली।

नई कैबिनेट में महिलाएं और मुस्लिम प्रतिनिधित्व

नए मंत्रिमंडल में 3 महिला विधायक और 1 मुस्लिम विधायक को जगह दी गई है।

  • लेशी सिंह (JDU)
  • रमा निषाद (BJP)
  • श्रेयसी सिंह (BJP)
  • एकमात्र मुस्लिम मंत्रीमोहम्मद जमा खान (JDU)

NDA सरकार की संरचना

कुल 26 मंत्रियों की टीम में शामिल हैं:

  • BJP – 14 मंत्री
  • JDU – 8 मंत्री
  • LJP (RV) – 2 मंत्री
  • HAM – 1 मंत्री
  • RLM – 1 मंत्री

5 प्रमुख चेहरे ?

1 – सम्राट चौधरी — BJP प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, तारापुर से विधायक

Samrat Chaudhary

2 – विजय कुमार सिन्हा — उपमुख्यमंत्री, लखीसराय से विधायक

3 – मोहम्मद जमा खान — JDU के एकमात्र मुस्लिम मंत्री, चैनपुर से विधायक

4 – लेशी सिंह — धमदाहा से JDU विधायक, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष

5- श्रेयसी सिंह — जमुई से BJP विधायक, अंतरराष्ट्रीय शूटर

सरकार बनने की कहानी 

  1. एनडीए को विधानसभा में मिली 202 सीटें

    • BJP – 89

    • JDU – 85

  2. बुधवार को एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया
  3. 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ
  4. नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभाला
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026