National Testing Agency (NTA) ने NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को होगी।
10 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
- एनसीईटी 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है।
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 तय की गई है।
अगर उम्मीदवार अपने फॉर्म में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो वे 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
NCET 2026: मुख्य तिथियां
- आवेदन शुरू: 12 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026
- फॉर्म सुधार तिथि: 12 मार्च से 14 मार्च 2026
- परीक्षा तिथि: 17 अप्रैल 2026
- परीक्षा शहर व एडमिट कार्ड: बाद में घोषित किया जाएगा
17 अप्रैल को होगी परीक्षा
एनसीईटी 2026 की परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इनमें IIT, NIT, RIE और अन्य सरकारी कॉलेज शामिल हैं, जिन्हें ITEP पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश इसी परीक्षा के आधार पर होगा। संबंधित संस्थान उपलब्ध सीटों पर प्रवेश देंगे।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा।
- सामान्य वर्ग: 1,200 रुपये
- ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये
- एससी / एसटी / दिव्यांग / तीसरा लिंग: 650 रुपये
शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NCET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संबंधी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- लॉगिन कर आवेदन पत्र पूरा भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now











