NABARD Development Assistant Recruitment 2026 : 162 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, January 17, 2026 10:50 PM

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 : 162 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Google News
Follow Us

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप बी के तहत भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विकास सहायक और विकास सहायक (हिंदी) के पदों के लिए है। जिसमें कुल 162 रिक्त पद भरे जाएंगे।नाबार्ड भारत सरकार के स्वामित्व वाला प्रमुख वित्तीय संस्थान है। यह संस्था लंबे समय से कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 के तहत 162 पदों पर भर्ती। आवेदन 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक। पात्रता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

इस भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू या कौशल परीक्षण के आधार पर होगा। जिसका डिटेल नोटिफिकेशन 17 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। इसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर उपलब्ध है।

NABARD Development Assistant 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी

नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है।
उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।

  • भर्ती प्राधिकरण : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
  • पद का नाम : विकास सहायक / विकास सहायक (हिंदी) – ग्रुप बी
  • कुल पद : 162
  • आवेदन शुरू : 17 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 3 फरवरी 2026
  • नौकरी स्थान : पूरे भारत में
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन
  • ऑफिशियल वेबसाइट : www.nabard.org

NABARD Development Assistant 2026 : पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तय पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
  • विकास सहायक (हिंदी) पद के लिए हिंदी माध्यम से स्नातक होना चाहिए।
  • इसके साथ ही अंग्रेजी विषय का ज्ञान आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

NABARD Development Assistant 2026 : आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र जमा करते समय शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगा।

सामान्य / OBC / EWS

  • आवेदन शुल्क: 450 रुपये
  • सूचना शुल्क: 100 रुपये
  • कुल: 550 रुपये

SC / ST / दिव्यांग / पूर्व सैनिक

  • आवेदन शुल्क: 50 रुपये
  • सूचना शुल्क: 100 रुपये
  • कुल: 100 रुपये

NABARD Grade B भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • इंटरव्यू या कौशल परीक्षण

हर चरण में सफल होना जरूरी होगा।

NABARD Development Assistant 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org पर जाएं।
  • होम पेज पर “Career Notice” पर क्लिक करें।
  • “Recruitment to the post of Development Assistant/Development Assistant (Hindi) in Group B – 2026” लिंक चुनें।
  • “Apply Here” पर क्लिक करें।
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now