38 की उम्र में TMKOC की बबीता जी करेंगी शादी ? जानिए सच

By: Shabana Parveen

On: Sunday, January 18, 2026 8:53 AM

Google News
Follow Us

टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में देखा जाता है। शो के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है, लेकिन बबीता जी और जेठालाल की नोकझोंक दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह शो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।

हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

image Credit : @mmoonstar

क्या बबीता जी जल्द बनने वाली हैं दुल्हन ?

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बेहद साफ और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी।

एक्ट्रेस ने कहा,
“मैं इस बात को लेकर कंफ्यूज नहीं हूं कि शादी करनी है या नहीं, लेकिन मैं शादी के पीछे भागने वालों में से नहीं हूं। अगर मेरी किस्मत में शादी लिखी होगी, तो वह जरूर होगी।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्होंने कभी अपनी जिंदगी के लिए कोई फिक्स प्लान नहीं बनाया कि शादी कब और किससे करनी है।

image Credit : @mmoonstar

कैसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं मुनमुन दत्ता?

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है, तो मुनमुन ने बिना झिझक जवाब दिया। उन्होंने कहा…

  • लड़का गुड लुकिंग हो
  • कम्युनिकेशन स्किल अच्छी हो
  • समझदार और मैच्योर हो
  • और हां, आर्थिक रूप से मजबूत भी हो

उन्होंने साफ कहा कि वह दिखावा नहीं करतीं और रिश्ते में ईमानदारी को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं।

कोरियन एक्टर्स पर आया है बबीता जी दिल?

इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने यह भी बताया कि उन्हें आजकल कोरियन एक्टर्स काफी पसंद आ रहे हैं। विदेशी लोगों से शादी के सवाल पर उन्होंने कहा..

“फॉरेन कल्चर में पले-बढ़े लोग ज्यादा ओपन माइंडेड होते हैं। वे महिलाओं की इज्जत करते हैं और रिश्तों को समझदारी से निभाते हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर महिलाएं इस बात से सहमत होंगी।”

image Credit : @mmoonstar

20 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता की उम्र फिलहाल 38 साल है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो हम सब बाराती से की थी।इसके बाद साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ीं और तब से लगातार शो का हिस्सा बनी हुई हैं।इसके अलावा वह 2006 में फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी नजर आ चुकी हैं।

फैंस को है शादी का इंतजार

मुनमुन दत्ता का यह बयान सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि

  • “क्या बबीता जी सच में शादी करने वाली हैं?”

हालांकि एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव में नहीं हैं और जब सही वक्त आएगा, तभी यह फैसला लेंगी।

Shabana Parveen

मैं शबाना परवीन हूँ, पेशे से लाइफस्‍टाइल पत्रकार हूं। पत्रकारिता का मुझे कई साल का अनुभव हो चुका है। मुझे करियर, एजुकेशन, बॉलीवुड, सोसाइटी और विमेंस इंस्पिरेशन के साथ ट्रेंडिंग न्यूज पर लिखने में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। इन विषयों गहन अध्ययन और इस विषयों के जनकरों से चर्चा कर आप तक सही जानकारी पहुंचा पाती हूं। मैं बतौर संपादक urjanchaltiger.in से जुड़ी हुई हूँ। मै अपनी टीम के साथ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने के टिप्स बताती रहूँगी। बॉलीवुड, फैशन ब्‍यूटी, ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़ी ताज़ा अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहिए। मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now