MPPSC PCS Exam 2026 : अगर आप एसडीएम, डीएसपी जैसे ऊंचे पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
MPPSC PCS Exam 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी। 26 अप्रैल 2026 को परीक्षा होगी। आवेदन 10 जनवरी से शुरू। पद, योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
दोनों परीक्षाएं 26 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPPSC PCS भर्ती 2026 : किन पदों पर होगी नियुक्ति
- इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य प्रशासन के कई अहम पद भरे जाएंगे।
- इनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, नायब तहसीलदार और विकास खंड अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
- इस बार पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
MP PCS Vacancy 2026 : पदों का विवरण
राज्य सेवा परीक्षा के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है:
- उप जिलाध्यक्ष (राज्य प्रशासनिक सेवा) – 17
- डीएसपी – 18
- वाणिज्य कर अधिकारी – 03
- जिला पंजीयक – 01
- सहायक आयुक्त सहकारिता – 01
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी (श्रेणी ख) – 04
- अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त – 15
- विकास खंड अधिकारी – 05
- सहायक संचालक, जनसंपर्क – 04
- जिला संयोजक, जनजाति कार्य विभाग – 02
- क्षेत्र संयोजक, जनजाति कार्य विभाग – 02
- जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी – 01
- बाल विकास परियोजना अधिकारी – 04
- विकास खंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी – 39
- नायब तहसीलदार – 04
- एक्साइज इंस्पेक्टर – 10
- उप पंजीयक – 07
- सहकारिता विस्तार अधिकारी – 16
- सहायक श्रम पदाधिकारी – 01
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी – 05
राज्य वन सेवा परीक्षा में 6 एसडीओ और 30 रेंजर के पद रखे गए हैं।
MPPSC PCS 2026 : शैक्षणिक योग्यता
राज्य सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
- गैर वर्दीधारी पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वर्दीधारी पदों के लिए आयु 21 से 33 वर्ष निर्धारित है।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
वन सेवा परीक्षा के लिए विज्ञान, इंजीनियरिंग या तकनीकी विषय में स्नातक डिग्री जरूरी है। चयन प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
MPPSC PCS Exam 2026 : आवेदन शुल्क
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
- मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
MPPSC PCS Exam 2026 : ऐसे करें आवेदन
MPPSC PCS परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- State Service Exam 2026 / Forest Service Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Online विकल्प चुनें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसकी PDF कॉपी सुरक्षित रखें।
पीसीएस आधिकारिक सूचना- MPPSC PCS Notification 2026
फॉरेस्ट सर्विस वैकेंसी आधिकारिक सूचना – MPPSC Forest Service Exam 2026
आवेदन करें – Apply Now











