🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 : 770 पदों पर संविदा भर्ती, आवेदन 27 फरवरी से शुरू

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Thursday, February 26, 2026 2:42 PM

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 : 770 पदों पर संविदा भर्ती, आवेदन 27 फरवरी से शुरू
Google News
Follow Us

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 : मध्य प्रदेश में कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश भू-अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 के तहत 770 पदों पर भर्ती की घोषणा हुई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल द्वारा की जा रही है। 15 जनवरी 2026 को इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। हाल ही में 20 फरवरी 2026 को आवेदन तिथियों में बदलाव का नया नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। यह भर्ती संविदा आधार पर होगी। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जाएगी।

मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल ने 770 जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर संविदा भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

  • विभाग का नाम : मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल
  • पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • पदों की संख्या : 770
  • नियुक्ति प्रकार : संविदा
  • सैलरी : 1900 ग्रेड पे
  • आवेदन माध्यम : MP Online

यह भर्ती कंप्यूटर योग्य अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को भू-अभिलेख विभाग में काम करने का मौका मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ : 27 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 27 मार्च 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।

शैक्षणिक योग्यता (संभावित)

आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ निम्न में से कोई एक योग्यता हो सकती है:

  • PGDCA / DCA
  • COPA (ITI)
  • BCA / MCA

कोई भी कंप्यूटर डिग्री या डिप्लोमा डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक माना जा सकता है। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन के बाद होगी। टाइपिंग स्किल भी शामिल की जा सकती है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 35 वर्ष

SC / ST / OBC वर्ग को शासन नियम अनुसार छूट मिलेगी।

सैलरी

इस पद की सैलरी 1900 ग्रेड पे पर आधारित होगी।
अन्य शासकीय लाभ भी मिल सकते हैं।
सटीक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट होगी।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कंप्यूटर डिग्री या डिप्लोमा
  • CPCT प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे करें आवेदन

  • mponline.gov.in या iform.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल से OTP द्वारा रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन कर भर्ती फॉर्म खोलें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फाइनल सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now