मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय ‘गौ संस्कृति’ संग्रहालय, ब्रज क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, February 16, 2026 12:46 PM

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय ‘गौ संस्कृति’ संग्रहालय, ब्रज क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
Google News
Follow Us

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा में देश का पहला राष्ट्रीय ‘गौ संस्कृति’ संग्रहालय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर यह संग्रहालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में बनाया जाएगा। अधिकारियों ने परियोजना के लिए भूमि चयन और प्रारंभिक रूपरेखा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संग्रहालय का उद्देश्य भारत की गौ परंपरा, वैज्ञानिक उपयोगिता और सांस्कृतिक महत्व को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करना है।

आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप के अनुसार, संग्रहालय में देश की प्रमुख गौ नस्लों और विलुप्तप्राय प्रजातियों के लगभग 100 डिजिटल और प्रतीकात्मक मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे आने वाली पीढ़ियों को भारत की समृद्ध गौ विरासत की व्यापक जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही, दूध, दही, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों के वैज्ञानिक, पोषण और आयुर्वेदिक लाभों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

परियोजना के तहत परिसर में एक डेयरी पार्लर भी विकसित किया जाएगा, जहां आगंतुकों को शुद्ध दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे। अधिकारियों का मानना है कि यह संग्रहालय गौ संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय का अनूठा उदाहरण बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विकसित हो रही यह राष्ट्रीय स्तर की परियोजना ब्रज क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देगी। साथ ही, यह गौ आधारित अर्थव्यवस्था, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026