Lok Sabha Election 2024 : रतलाम जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा मे हुए शामिल

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, April 10, 2024 2:10 PM

Lok Sabha Election 2024 : रतलाम जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा मे हुए शामिल
Google News
Follow Us

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस में घबराहट की स्थिति बनती जा रही है। कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा नेता प्रवीण सोनी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने मोहन यादव से मुलाकात की और उनके सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Lok Sabha Election 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां लोकशक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश जी पटेल, अजनर कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद भाई शाह, आईटी सेल के प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार मुंदड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा परिवार हर दिन बढ़ रहा है।

ये भी पढे – तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के आरोपों पर कहा भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के 𝐈𝐐..

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.