होली पर्व से पहले कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, राम्हेपुर द्वारा 4.73 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से अब तक 14,518 किसानों को कुल 51.51 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
कारखाना प्रबंधन के अनुसार चालू पेराई सत्र में 2.42 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 2.86 लाख क्विंटल शक्कर उत्पादन किया गया है। नियमित और पारदर्शी भुगतान से किसान आगामी फसल की तैयारी में जुट गए हैं।
प्रबंधन ने किसानों से सर्वे के अनुरूप अधिकतम गन्ना आपूर्ति की अपील की है, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़े और समयबद्ध भुगतान जारी रह सके। प्रशासन का कहना है कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।











