India Post GDS Bharti 2026 : बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, January 31, 2026 5:43 PM

India Post GDS Bharti 2026 : बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
Google News
Follow Us

India Post GDS Bharti 2026 : बिना परीक्षा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग ने India Post GDS Bharti 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती 23 सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों के लिए निकाली गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है।

इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 23 सर्किलों में 28,740 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती। आवेदन 31 जनवरी से शुरू।

सैलरी कितनी मिलेगी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाएगा।

  • ABPM पद पर: 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह
  • BPM पद पर: 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन करियर विकल्प मानी जा रही है।

राज्यवार वैकेंसी का विवरण

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में हैं:

  • महाराष्ट्र – 3,553 पद
  • उत्तर प्रदेश – 3,169 पद
  • पश्चिम बंगाल – 2,982 पद
  • मध्य प्रदेश – 2,120 पद
  • तमिलनाडु – 2,009 पद
  • गुजरात – 1,830 पद
  • केरल – 1,691 पद

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, असम, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सैकड़ों पद निकाले गए हैं।

योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

जीडीएस भर्ती में आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से खुद आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेज 1 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और 10वीं की जानकारी भरें।
  • आधार नंबर और भाषा से जुड़ी जानकारी दें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • स्टेज 2 में जाकर आवेदन फॉर्म भरें।
  • पता, शैक्षणिक विवरण और ऑफिस प्रेफरेंस भरें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now