Gold and Silver Price Today : 18 जनवरी 2026 को भारत में सोने के दामों में उछाल! दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,43,930 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,31,950। चाँदी ₹2,95,000 किलो। अमेरिकी महंगाई डेटा से फेड रेट कट की उम्मीदें। सभी शहरों के रेट चेक करें।
सोने के दामों में लगातार तेजी, 24 कैरेट सोना ₹3320 महंगा
नई दिल्ली, 18 जनवरी 2026: भारत में सोने के दाम साप्ताहिक आधार पर लगातार चढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,320 की तेजी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹3,050 महंगा हुआ। रविवार सुबह 18 जनवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,930 प्रति 10 ग्राम पहुँच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड $4,603.51 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिका से कमजोर महंगाई डेटा आने के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। इससे सेफ-हेवन एसेट्स जैसे सोना-चाँदी में निवेश बढ़ने की संभावना है।
4 प्रमुख शहरों में सोने के दाम
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10g) | 22 कैरेट सोना (₹/10g) |
| दिल्ली | 1,43,930 | 1,31,950 |
| मुंबई | 1,43,780 | 1,31,800 |
| चेन्नई | 1,43,780 | 1,31,800 |
| कोलकाता | 1,43,780 | 1,31,800 |

चाँदी के दामों में भी उछाल, हफ्तेभर में ₹35,000 की बढ़ोतरी
चाँदी के दाम भी साप्ताहिक आधार पर चमक बिखेर रही है। पिछले एक हफ्ते में चाँदी ₹35,000 महंगी हुई। 18 जनवरी की सुबह इसका भाव ₹2,95,000 प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $90.33 प्रति औंस पर है। 2026 में अब तक घरेलू बाजार में चाँदी 22.4 प्रतिशत चढ़ चुकी है।












