Elon Musk का बड़ा एलान, एक आर्टिकल लिखने पर मिलेगा ₹9 करोड़ ! दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने कंटेंट क्रिएटर्स और लेखकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए 1 मिलियन डॉलर के आर्टिकल कॉम्पिटिशन की घोषणा की है। यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब X और उसका AI चैटबॉट Grok डीपफेक और भ्रामक कंटेंट को लेकर रेगुलेटर्स की आलोचना झेल रहे हैं।
X के आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे (PT) शुरू हो चुकी है और 28 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे (PT) तक चलेगी।
“लेखन ही हमारी ताकत है” – X का बयान
X ने अपने पोस्ट में कहा,
“हम कुछ नया आज़मा रहे हैं। अगले पेआउट पीरियड में हम टॉप आर्टिकल को 1 मिलियन डॉलर देंगे। 2026 में हमारा लक्ष्य ऐसे हाई-वैल्यू कंटेंट को पहचान देना है जो बातचीत को दिशा दे, खबर बनाए और संस्कृति को प्रभावित करे।”
कंपनी ने खास तौर पर लेखकों, पत्रकारों, थॉट लीडर्स और लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट क्रिएटर्स को इस पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।
$1M prize for the top 𝕏 article https://t.co/QbJXZeOlhk
— Elon Musk (@elonmusk) January 17, 2026
प्रतियोगिता के नियम और शर्तें
X द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार:
- लेख कम से कम 10,000 शब्दों का होना चाहिए
- कंटेंट पूरी तरह ओरिजिनल होना अनिवार्य है
- आर्टिकल X.com पर ही पब्लिश किया जाना चाहिए
- लेख में नफरत, नस्लवाद, आतंकवाद, अश्लीलता या भ्रामक जानकारी नहीं होनी चाहिए
- AI या ऑटोमेटेड टूल्स से लिखा गया कंटेंट अयोग्य माना जा सकता है
- सबमिट किए गए आर्टिकल को बाद में एडिट नहीं किया जा सकेगा
- एक यूज़र एक से अधिक लेख सबमिट कर सकता है

कैसे होगा विजेता का चयन?
X के मुताबिक, आर्टिकल का मूल्यांकन Verified Home Timeline Impressions के आधार पर किया जाएगा। यानी जिस लेख को ज्यादा विश्वसनीय और प्रभावशाली रीच मिलेगी, उसके जीतने की संभावना अधिक होगी। हालांकि, फिलहाल यह प्रतियोगिता केवल अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
AI और डीपफेक विवाद के बीच बड़ा कदम
यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब X और उसका AI टूल Grok डीपफेक और फेक कंटेंट को लेकर जांच के दायरे में हैं। ऐसे में कंपनी का यह कदम यह संकेत देता है कि वह क्वालिटी जर्नलिज्म और ऑथेंटिक कंटेंट को बढ़ावा देना चाहती है।
X का नया फोकस: लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट
हाल ही में X ने अपने Articles फीचर को सभी प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। यह प्रतियोगिता उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे प्लेटफॉर्म को ब्लॉगिंग और न्यूज़ पब्लिशिंग हब के रूप में स्थापित किया जा सके।











