आजकल कई लोगों के मोबाइल पर बैंक से एक मैसेज आता है “Congratulations! Your ₹2,00,000 credit limit is approved.”
पहली नजर में यह खुशी की खबर लगती है, लेकिन वित्तीय जानकारों का मानना है कि यही ऑफर कई बार लोगों को कर्ज के जाल में फंसा देता है।
Credit Card सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो फायदेमंद है, लेकिन गलत इस्तेमाल से यह तेजी से बढ़ने वाला कर्ज बन सकता है।
Credit Card का ब्याज क्यों है सबसे बड़ा खतरा
अधिकांश Credit Card पर सालाना ब्याज दर 36% से 48% तक होती है।वहीं दूसरी तरफ सामान्य निवेश जैसे म्यूचुअल फंड या एफडी से औसतन 12% से 15% तक रिटर्न मिलता है।
यानी अगर कोई व्यक्ति Credit Card से कर्ज लेता है, तो उसका कर्ज उसकी कमाई या निवेश से तीन गुना तेजी से बढ़ सकता है।

Minimum Due : कर्ज का सबसे बड़ा जाल
Credit Card बिल में अक्सर “Minimum Due” यानी न्यूनतम भुगतान का विकल्प दिया जाता है।
कई लोग पूरी रकम देने की बजाय केवल 5% या थोड़ा सा भुगतान कर देते हैं।
लेकिन असल में बाकी रकम पर हर महीने ब्याज जुड़ता रहता है, जिससे धीरे-धीरे छोटा कर्ज भी बड़ा बोझ बन जाता है।
EMI ऑफर में छिपी होती है असली कीमत
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने में EMI का विकल्प बहुत लोकप्रिय है।
उदाहरण के लिए, ₹80,000 का मोबाइल फोन “₹3,000 महीना” के रूप में दिखाया जाता है।
छोटी EMI देखकर लोग खरीदारी कर लेते हैं, लेकिन लंबे समय में कुल खर्च काफी ज्यादा हो जाता है।

क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ता है असर
बैंक आपके Credit Card के इस्तेमाल को लगातार ट्रैक करते हैं।
अगर आप अपनी कुल लिमिट का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं, तो इसे High Credit Utilisation माना जाता है।
इससे बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मान सकते हैं और भविष्य में लोन या कार्ड मिलने में परेशानी हो सकती है।
स्थानीय लोगों के लिए क्यों जरूरी है सावधानी
सिंगरौली और आसपास के इलाकों में तेजी से डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ रही है।ऐसे में कई युवा और नौकरीपेशा लोग पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि अगर कार्ड का उपयोग भावनात्मक खरीदारी या बिना योजना के खर्च के लिए किया जाए, तो यह जल्दी ही कर्ज का बोझ बन सकता है।
Credit Card यूजर ध्यान रखें !
वित्त जानकारों के अनुसार
- हमेशा पूरे बिल का भुगतान समय पर करें
- क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग न करें
- अनावश्यक EMI से बचें
- क्रेडिट कार्ड को लोन नहीं बल्कि पेमेंट टूल की तरह इस्तेमाल करें











