काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली : ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर नदारद, मुफ्त मरीजों से वसूली पर कलेक्टर का सख्त एक्शन

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, April 29, 2026 8:44 AM

सिंगरौली : ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर नदारद, मुफ्त मरीजों से वसूली पर कलेक्टर का सख्त एक्शन
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय सामने आई जब कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं, जिस पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में क्या-क्या मिला ? 

सिंगरौली कलेक्टर ने मेडिसिन, नेत्र और आर्थोपेडिक ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया। आर्थोपेडिक ओपीडी में डॉक्टर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

ओपीडी पर्ची और रजिस्टर में भी अंतर पाया गया, जो रिकॉर्ड प्रबंधन में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से वसूली का मामला!

निरीक्षण के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया, जहां ओपीडी काउंटर पर ऑपरेटर द्वारा मुफ्त श्रेणी के मरीजों से भी शुल्क लिया जा रहा था।इस पर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर को पद से हटाने और संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था और सुविधाओं पर फटकार

अस्पताल के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सिंगरौली कलेक्टर ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए साफ-सफाई नियमित रखने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि

  • मरीजों के बेडशीट समय पर बदले जाएं
  • भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो
  • लॉन्ड्री मशीन तुरंत चालू की जाए

गर्मी में बंद AC-कूलर पर सख्ती

गर्मी को देखते हुए वार्डों में बंद पड़े एसी और कूलर को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। इमरजेंसी, ICU और SNCU जैसे संवेदनशील वार्डों में 24 घंटे स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य करने को कहा गया।

ब्लड बैंक जल्द शुरू करने के निर्देश

कलेक्टर ने ट्रॉमा सेंटर में प्रस्तावित ब्लड बैंक स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now