चितरंगी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी घंटों में पकड़े

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Thursday, September 11, 2025 7:54 PM

चितरंगी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी घंटों में पकड़े
Google News
Follow Us

सिंगरौली 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार)। चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की वारदात। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

09 सितंबर 2025 को आरोपी रामसुरेश भारती ने डायल-112 पर फोन कर झूठी सूचना दी कि उसके घर में चोर घुस आया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में खून से लथपथ एक युवक अचेत अवस्था में मिला। आरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जांच के दौरान पता चला कि घायल युवक राजेश बंसल पिछले दो दिनों से रामसुरेश के घर मेहमान बनकर रह रहा था। किसी बात पर विवाद होने के बाद रामसुरेश और उसके भाई राधेश्याम ने मिलकर साजिश रची। राधेश्याम ने फोन पर कहा कि “उसे जान से खत्म कर दो।” इसके बाद रामसुरेश ने टांगी से हमला कर राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की हालत नाजुक

राजेश बंसल को पहले चितरंगी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने सिर की चोट को गंभीर बताया और हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल बैढ़न रेफर कर दिया। नाजुक स्थिति देखते हुए तहसीलदार ने मृत्युपूर्व बयान भी दर्ज किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना की पुष्टि होते ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  • रामसुरेश भारती, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुकहर थाना चितरंगी
  • राधेश्याम भारती, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुकहर थाना चितरंगी

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment