अगर आप सेविंग्स अकाउंट इस्तेमाल करते हैं तो 2026 आपके लिए बड़ा बदलाव लेकर आया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय ने मिलकर कई नए नियम लागू किए हैं, जो सीधे आपके पैसे निकालने, खर्च करने और यहां तक कि सोशल मीडिया गतिविधियों को भी प्रभावित करेंगे।
इन बदलावों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है, इसलिए हर बैंक यूज़र के लिए इन नियमों को समझना जरूरी है।
UPI ATM से कैश निकालना अब फ्री नहीं
अब तक UPI के जरिए ATM से कैश निकालना फ्री माना जाता था, लेकिन 2026 से इसमें बड़ा बदलाव हुआ है।
- UPI से किए गए कैश विथड्रॉल अब आपकी मासिक फ्री लिमिट में शामिल होंगे
- उदाहरण: अगर 5 फ्री ट्रांजैक्शन हैं, तो कार्ड और UPI दोनों मिलाकर गिने जाएंगे
- लिमिट खत्म होने के बाद ₹23 + GST प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा
इसका मतलब है कि “डिजिटल है तो फ्री है” वाला नियम अब खत्म हो गया है।
PAN और कैश ट्रांजैक्शन पर सख्ती
अब हर बड़ी ट्रांजैक्शन पर निगरानी बढ़ गई है।
बदलाव क्या हुआ है ?
- सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा/निकासी रिपोर्ट होगी
- ₹1 लाख से ज्यादा का क्रेडिट कार्ड बिल कैश में देने पर अलर्ट
- एक दिन में ₹2 लाख से ज्यादा कैश लेने पर 100% पेनल्टी (Section 269ST)
अब बिना रिकॉर्ड के बड़े लेन-देन करना लगभग असंभव हो गया है।
सोशल मीडिया भी बनेगा टैक्स जांच का आधार
2026 से इनकम टैक्स विभाग को आपके सोशल मीडिया डेटा देखने का अधिकार मिल गया है।अगर आपने ITR में कम आय दिखाई लेकिन सोशल मीडिया पर महंगी कार, विदेश यात्रा या लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाया, तो नोटिस आ सकता है।
इसका सीधा मतलब
अब आपका सोशल मीडिया भी आपकी आय का सबूत माना जाएगा।
जीरो बैलेंस अकाउंट वालों के लिए राहत
नई गाइडलाइन के तहत बेसिक सेविंग अकाउंट (BSBDA) में कई फायदे दिए गए हैं
- अनलिमिटेड कैश डिपॉजिट
- फ्री ATM/डेबिट कार्ड
- फ्री डिजिटल पेमेंट (UPI, NEFT, RTGS)
- कम से कम 4 फ्री विथड्रॉल
यह बदलाव खासकर ग्रामीण और लो-इनकम यूज़र्स के लिए राहत भरा है।
डिजिटल फ्रॉड पर मिलेगा मुआवजा
1 जुलाई 2026 से नया नियम लागू होगा
- ₹50,000 तक के फ्रॉड पर 85% तक मुआवजा
- अधिकतम सीमा ₹25,000
- 5 दिन के अंदर रिपोर्ट जरूरी
- यह सुविधा जीवन में केवल एक बार मिलेगी
लोन रिकवरी एजेंट्स पर सख्ती
अब बैंक रिकवरी एजेंट मनमानी नहीं कर पाएंगे
- कॉल/विजिट का समय: सुबह 8 से शाम 7 बजे तक
- किसी तरह की बदतमीजी या दबाव पर रोक
- रिश्तेदारों को जानकारी देना मना
- नियम तोड़ने पर बैंक पर जुर्माना
2026 के ये नए बैंकिंग नियम साफ संकेत देते हैं कि भारत तेजी से पूरी तरह डिजिटल और ट्रैक्ड इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है।
आम लोगों के लिए सलाह यही है
- ATM और UPI लिमिट पर नजर रखें
- हर बड़े ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रखें
- सोशल मीडिया पर दिखावे से पहले आय का हिसाब सही रखें
सावधानी ही इस नए सिस्टम में आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।











