BAFTA 2026 अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया भर में अपना परचम लहराया है। अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की प्रोड्यूस की गई मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने प्रतिष्ठित Best Children and Family Film अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने इस अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी में जीत दर्ज की है।
यह जीत भारतीय सिनेमा, खासकर क्षेत्रीय फिल्मों के लिए एक बड़े सम्मान के रूप में देखी जा रही है।
बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पछाड़कर हासिल की जीत
फिल्म ‘बूंग’ ने इस कैटेगरी में नामांकित कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हॉलीवुड की चर्चित फिल्में ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘जूटोपिया 2’ और ‘आर्को’ भी इस दौड़ में शामिल थीं, लेकिन ‘बूंग’ की भावनात्मक कहानी और प्रभावशाली प्रस्तुति ने जूरी और दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह उपलब्धि भारत के क्षेत्रीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती है।

मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है भावनात्मक कहानी
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है और इसे फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक छोटे बच्चे की अपने लापता पिता की तलाश की भावनात्मक यात्रा को दिखाया गया है।
फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, संघर्ष और उम्मीद को बेहद संवेदनशील और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
देशभर में खुशी की लहर, PM Modi ने दी बधाई
BAFTA में इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई फिल्मी हस्तियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने फिल्म की टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।
Congratulations to all those associated with this film. This is indeed a moment of immense joy, especially for Manipur. It also highlights the immense creative talent in our nation. https://t.co/fd95WriuTG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026











