उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। रविवार रात मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल और उनके भाई शिवम के साथ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की।जिसमें करीब 10 लोग कपिल को लात-घूंसों और डंडों से मारते हुए साफ दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
🚨मेरठ : टोलकर्मियों ने सेना के जवान को बुरी तरह पीटा🚨
🆔 कश्मीर ज्वाइनिंग को जा रहा जवान जाम में फंसा था
🚧 टोल प्लाजा पर लंबे जाम को लेकर जवान ने किया विरोध
👊 विरोध करने पर टोल कर्मियों ने की जवान की पिटाई
💥 टोल प्लाजा पर सादे कपड़ों में रहता है गुंडों का जमावड़ा
🇮🇳 कोटका… pic.twitter.com/V6VEUcQcoG— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 17, 2025
कपिल, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, छुट्टियां बिताकर अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। जाम और लंबी गाड़ियों की कतार के चलते जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से जल्दी निकलने का अनुरोध किया, तो बातचीत विवाद में बदल गई। टोल कर्मचारियों ने उनको घेरे में लेकर जमकर पीटा। उनके भाई शिवम ने भी उनका बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई।
मेरठ पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई में आए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#MeerutPolice
थानाक्षेत्र सरूरपुर अन्तर्गत भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा भारतीय सेना के जवान के साथ की गयी मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बाईट। #UPPolice pic.twitter.com/W8XUW1GLue— MEERUT POLICE (@meerutpolice) August 18, 2025










