A R Rahman ने आलोचनाओं का दिया जवाब, बोले,भारत मेरा घर और मेरी प्रेरणा

By: Neeraj Sahu

On: Sunday, January 18, 2026 7:05 PM

Google News
Follow Us

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। अब इस पूरे विवाद पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया है कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ उनका देश नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा, गुरु और पहचान है।

रहमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा,

“प्रिय दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए लोगों को जोड़ने, संस्कृति को सम्मान देने और उत्सव मनाने का माध्यम रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा शिक्षक है और मेरा घर है। कई बार शब्दों का अर्थ गलत समझ लिया जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा से सम्मान देना और सेवा करना रहा है।”

“कभी किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी” – ए.आर. रहमान

संगीतकार ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का दुख है अगर उनके किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची हो।
उन्होंने कहा,

“मैंने कभी किसी को आहत करने की इच्छा नहीं रखी। मेरी ईमानदारी और भावनाएं लोगों तक पहुंचें, यही मेरी कामना है।”

भारत में रचनात्मक आज़ादी पर जताया गर्व

रहमान ने खुद को एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि भारत उन्हें रचनात्मक स्वतंत्रता देता है और विविध संस्कृतियों को अपनाने का अवसर देता है।
उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि .

  • वेव समिट में प्रधानमंत्री के सामने ‘झाला’ की प्रस्तुति
  • नागा संगीतकारों के साथ स्ट्रिंग ऑर्केस्ट्रा
  • सनशाइन ऑर्केस्ट्रा को मेंटर करना
  • Secret Mountain – भारत का पहला मल्टीकल्चरल वर्चुअल बैंड
  • और हॉलीवुड के दिग्गज Hans Zimmer के साथ रामायण का संगीत

इन सभी अनुभवों ने उनके उद्देश्य को और मजबूत किया है।

‘जय हो, जय हिंद’ के साथ दिया संदेश

अपने बयान के अंत में रहमान ने कहा,

“मैं इस देश का आभारी हूं। मेरा संगीत अतीत का सम्मान करता है, वर्तमान का जश्न मनाता है और भविष्य को प्रेरित करता है। जय हिंद, जय हो।”

उन्होंने इस संदेश के साथ स्टेडियम में गूंजते अपने मशहूर गीत ‘मां तुझे सलाम’ का वीडियो भी साझा किया।

क्या था विवाद?

दरअसल, हाल ही में BBC Asian Network को दिए एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था कि बीते कुछ वर्षों में उन्हें बॉलीवुड से सीमित ऑफर मिले और इसमें “कम्युनल एंगल” भी हो सकता है।उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ प्रोजेक्ट्स में रचनात्मक फैसले अब ऐसे लोग ले रहे हैं जो खुद क्रिएटिव नहीं हैं।इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई थी।

MTV Splitsvilla X6 : वोटिंग टास्क में बढ़ा तनाव, Himanshu और Soundharya के रिश्ते में आई दरार

Neeraj Sahu

नीरज साहू नागपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वे एक सक्रिय पत्रकार और समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। नीरज साहू समसामयिक विषयों, राजनीती और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिखते हैं।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now