🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें

By: Neeraj Sahu

On: Saturday, February 21, 2026 8:34 PM

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें
Google News
Follow Us

बिजनेस जगत के सितारे अमन गुप्ता ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल से सबको हैरान कर दिया है। boAt के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के जज अमन का नेट वर्थ 720 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हाल ही में एशियन पेंट्स की ‘Where The Heart Is’ सीरीज सीजन 9 में उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया गुप्ता के साथ गुरुग्राम का 7000 वर्ग फुट का आलीशान अपार्टमेंट दिखाया। ये घर DLF कैमेलिया सोसाइटी में है, जो दिल्ली-एनसीआर की सबसे महंगी रिहायशी जगहों में शुमार है।

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें

अमन ने अगस्त 2022 में ये फ्लैट 52.3 करोड़ रुपये में खरीदा। मार्च 2025 में रजिस्ट्री हुई और 3.66 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाई। घर में घुसते ही विशाल लिविंग रूम नजर आता है, जो डाइनिंग एरिया से जुड़ा हुआ है। अमन की ही आईडिया से ये ओपन-प्लान डिजाइन बना। सफेद-ग्रे दीवारें लग्जरी फील देती हैं। वॉलनट वुड फर्नीचर, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट और boAt से प्रेरित इंस्टॉलेशन कमरे को खास बनाते हैं।

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें

घर का फ्लो बहुत नैचुरल है। अमन चाहते थे कि जगह कंजेस्टेड न लगे। उनकी छोटी बेटी यहां साइकिल चलाती नजर आई। फ्लोर-टू-सीलिंग ग्लास वॉल से बड़ा बालकनी खुलता है। वहां 300 साल पुराना जैतून का पौधा और आर्टवर्क हैं। मॉनसून या सर्दी की धूप में ये जगह परफेक्ट रिलैक्सेशन स्पॉट है। लिविंग में एक बोट आर्ट पीस भी है, जो प्रिया का आइडिया था। वो इसे ‘बोट ऑफ एबंडेंस’ कहती हैं, जिसमें क्रिमसन फूल सजे हैं।

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें

L-शेप सोफा, ग्रे वॉल्स, टेक्सचर्ड थ्रो और ब्लैक एक्सेंट्स स्पेस को मॉडर्न लुक देते हैं। कपल का बेडरूम, बेटी का रूम और फैमिली डेन में पास्टल कलर्स और सॉफ्ट थीम्स हैं। अमन का पर्सनल डेन सबसे अलग है – वाइब्रेंट, मैक्सिमलिस्ट स्टाइल। ग्रीन ब्रिक वॉल, टेक गैजेट्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और पॉप आर्ट फीचर होते हैं।

Shark Tank India के अमन गुप्ता का 52 करोड़ का फ्लैट, boAt ब्रांड की झलक, देखें तस्वीरें

घर का पाउडर रूम सबसे हटके है। हाथ से पेंटेड टाइगर, वाइब्रेंट फिक्सचर्स और अमन के सिग्नेचर एविएटर्स ट्रॉपिकल बैकड्रॉप पर लगे हैं। अमन और प्रिया ने ऐसा घर बनाया है, जहां परिवार का दिल सचमुच बसता है। ये न सिर्फ लग्जरी दिखाता है, बल्कि स्मार्ट डिजाइन और फैमिली वैल्यूज का मेल भी।

Neeraj Sahu

नीरज साहू नागपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वे एक सक्रिय पत्रकार और समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। नीरज साहू समसामयिक विषयों, राजनीती और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिखते हैं।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now