लकड़ी निकालने उफनती नदी में कूदा युवक, 24 घंटे से लापता!

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, July 12, 2025 4:19 PM

लकड़ी निकालने उफनती नदी में कूदा युवक, 24 घंटे से लापता!
Google News
Follow Us

Advertisement

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी, नाले उफान मार रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिंगरौली से सामने आ रहा है। जहां उफनती नदी में बहकर आ रही लकड़ी को पकड़ने युवक कूदा लेकिन वापस अभी तक नही आया। यह पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र निवास चौकी का है, आपको बता दें की करवाही टोला के बरसाती नदी में बह रही लकड़ी को निकालने कूदा युवक 24 घंटे से लापता है। जिसे रेस्क्यू करने के लिए NDRF और पुलिस की टीम जुटी है। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार को भारी बारिश के कारण उफान पर आई गोपद नदी में बह रही लकड़ी को निकालने गए दीलीप केवट (32) नदी में कूद गया। उस समय से लेकर अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी पुलिस और NDRF की टीम

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की दीलीप ने गोपद नदी में बह रही लकड़ी को देखा और उसे पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह देखते ही देखते लापता हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सूचना पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और बीते कल से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं परिजन व ग्रामीणों में मायूसी का माहौल बना है।

https://urjanchaltiger.in/unique-scene-of-buffalo-climbing-on-the-roof-in-singrauli-video-viral/106928/

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026