छत्तीसगढ़ में 86 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म!

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, February 21, 2026 5:46 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 86 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। दुष्कर्म का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले की कुरूद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिल दहला देने वाला यह मामला कुरूद थाना इलाके का है, जहां 18 फरवरी 2026 को 25 साल के एक युवक ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अपने दो छोटे नातियों के साथ थी। आरोपी ने बच्चों को चॉकलेट देकर बहलाने की कोशिश की, इस दौरान वे वहां से भाग गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला की हालत गंभीर

परिजनों के अनुसार, घटना के समय बुजुर्ग महिला के बेटा और बहू मजदूरी करने के लिए थे. घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने महिला को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

परिजनों ने दर्ज कराया केस

घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से कुरूद थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

सिंगरौली पुलिस ने स्पा सेंटरों के लिए सख्त नियम जारी किए। अवैध गतिविधि पर सेंटर सील और कानूनी कार्रवाई होगी।

March 19, 2026

March 19, 2026

Singrauli Nagar Nigam has made trade license mandatory for traders

March 19, 2026

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026