खैराही में पेयजल संकट की खबर पर प्रशासन की जांच, निरीक्षण में मिले पर्याप्त जल स्रोत
खैराही के अगरियान टोले में कथित पेयजल संकट को लेकर सामने आई खबर के बाद प्रशासन ने मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। जांच रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अधिकांश जल स्रोत चालू हैं और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन ने जल गुणवत्ता परीक्षण भी शुरू किया है तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने की बात कही है।