काम की ख़बर यहां सर्च करें

LPG Cylinder Price Hike : जून की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपये महंगा

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, June 1, 2026 12:03 PM

1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम लागू, कारोबारियों पर बढ़ेगा खर्च।
Google News
Follow Us

Advertisement

LPG Cylinder Price Hike : जून महीने की शुरुआत के साथ आम जनता और कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG Cylinder के दाम में 42 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि की गई है।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।

वहीं कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है।

5 किलो वाले FTL सिलेंडर भी हुए महंगे

कमर्शियल उपयोग में आने वाले 5 किलोग्राम के FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों के अनुसार

  • 5 किलो FTL सिलेंडर में 11 रुपये की बढ़ोतरी
  • दिल्ली में नई कीमत 821.50 रुपये

ये सभी नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं।

एक महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

गैस कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी वृद्धि की गई थी। उस समय कीमतों में लगभग 993 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग व्यवसाय और छोटे व्यापारियों पर पड़ने की संभावना है।

बाहर खाना हो सकता है और महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य व्यवसायों में किया जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गैस की बढ़ी हुई लागत का असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में बाहर खाना खाने का खर्च आम लोगों के लिए और बढ़ सकता है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

हालांकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। इससे लाखों परिवारों को तत्काल राहत मिली है।

वैश्विक ऊर्जा संकट का असर

विशेषज्ञों के अनुसार एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी प्रमुख कारण है।

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर एलपीजी की लागत पर भी पड़ा है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाले बदलावों का सीधा प्रभाव घरेलू कीमतों पर दिखाई देता है।

भारत में LPG Cylinder की कीमतें कैसे होती है तय ?

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों, डॉलर-रुपया विनिमय दर और परिवहन लागत के आधार पर तय की जाती हैं। तेल कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा कर नई दरें जारी करती हैं।

Ads
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in