काम की ख़बर यहां सर्च करें

CTET February 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 दिसंबर तक करें आवेदन

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Friday, November 28, 2025 10:12 PM

CTET February 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 दिसंबर तक करें आवेदन
Google News
Follow Us

विज्ञापन

CTET 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET FEB 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर से शुरू हो चुका है। जो उम्मीदवार CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CBSE ने CTET फरवरी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होगी।

CBSE ने पहले ही CTET फरवरी 2026 की परीक्षा तिथि जारी कर दी थी। अब आवेदन की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थी 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

CTET 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET February 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट करें।
  • पुष्टि पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

सामान्य और OBC श्रेणी

  • एक पेपर: ₹1000
  • दोनों पेपर: ₹1200

SC/ST और दिव्यांग (PwD)

  • एक पेपर: ₹500
  • दोनों पेपर: ₹600

कौन कर सकता है आवेदन?

CTET की न्यूनतम योग्यता NCTE द्वारा तय की जाती है। उम्मीदवार अपनी पात्रता ncte.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

आवेदन करें –  Apply Now

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Click Here

Ads

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in