Fashion
Lipstick लगाने का क्या है सही तरीका, जानती हैं आप ?
Lipstick : लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। पर क्या आपको लिपस्टिक Lipstick लगाने का सही तरीका मालूम है? लिपस्टिक तो सभी महिलाएं लगाती हैं,लेकिन इसे लगाने का सही तरीका बहुत कम औरतें ही जानती हैं। आइए आज हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं। ताकि आपके होंठ लिपस्टिक Lipstick लगाने के बाद भी एकदम कोमल और तरोताजा लगें। इसके साथ ही लिपस्टिक Lipstick लंबे समय तक बिना फैले आपके होंठों पर टिकी रहे।
honey lemon
Lipstick लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होठों को साफ करना जरूरी है। ताकि इस पर जमी डेड स्किन निकल जाए। डेड स्किन की वजह से लिपस्टिक लगाने के बाद हमारे होंठ सूखे दिखाई देने लगते है, और इस पर पपड़ियां नजर आने लगती है। इसके लिए स्क्रब सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर अपने होठों पर अच्छी तरह स्क्रब करें, और फिर पानी से धो लें।
lipbalm
इसके बाद अपने होठों पर कोई लिप बाम या पैट्रोलियम जेली लगाएं, ताकि आपके होंठ सॉफ्ट बने रहें। थोड़ी देर इसे अपने होठों पर लगा रहने दें।
lipliner
अब लिप लाइनर की मदद से अपर लिप्स के सेंटर में v शेप देते हुए होठों के चारों ओर आउटलाइन बनाएं।
lipstick
अब अपने होठों के कॉर्नर से शुरू करते हुए पूरे होठों पर अपने पसंद की लिपस्टिक लगाएं। कोशिश करें कि, लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक आपके होठों पर अच्छी तरह लगेगी।
powder brush
इसके बाद लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होठों पर बनाए रखने के लिए टिशु पेपर की मदद लें। टिशू पेपर को अपने होठों के ऊपर रखकर होठों पर ब्रश की मदद से पाउडर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय के लिए आपके होठों पर सेट हो जाएगी।