NCL के आवासीय परिसर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Monday, June 8, 2026 1:51 PM

NCL के आवासीय परिसर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली । एनसीएल के जयंत स्थित सीडब्ल्यूएस (CWS) आवासीय परिसर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पहली बार प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। क्वार्टर क्रमांक एमक्यू-425 से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक अमले में पुलिस बल, एनसीएल सुरक्षा विभाग, जयंत चौकी प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। यह सुरक्षा व्यवस्था इसलिए कड़ी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की वहां अप्रिय स्थिति न बने।

जानकारी के अनुसार आवासीय परिसर में लंबे समय से कुछ क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्वार्टर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि परिसर में केवल एमक्यू-425 ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्वार्टरों पर भी अवैध कब्जे होने की आशंका है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब अन्य संदिग्ध आवासों की जांच भी तेज हो सकती है। यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं तो आने वाले दिनों में अन्य क्वार्टरों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस गंभीर मुद्दे पर काफी लंबे समय बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय नजर आ रहा हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन का कहना है कि नियमों के विपरीत कब्जा किए गए सभी आवासों को चिन्हित किया जाएगा और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। आपको जानकारी के लिए बता दें की एनसीएल आवासीय परिसरों में पात्र कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए नियमित व्यवस्था बनाई गई है।

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in