24 घंटे में बुझ गई दो जिंदगियां, पत्नी के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, June 7, 2026 7:42 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कूदवार चौकी अंतर्गत ग्राम बेलवानी (नया टोला) में एक दंपति की 24 घंटे के भीतर हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। पत्नी की आत्महत्या के अगले ही दिन पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कूदवार चौकी के ग्राम बेलवानी (नया टोला) में 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। लगातार दो दिनों में हुई इन मौतों से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बेलवानी निवासी राजेश रावत (25) ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि राजेश की पत्नी ने एक दिन पहले शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पत्नी की मौत के गहरे सदमे में डूबे राजेश ने भी अगले ही दिन आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलते ही कूदवार चौकी और जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, दंपति की लगातार दो दिनों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in