देशभर में LPG Cylinder Delivery को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने नया OTP आधारित सत्यापन सिस्टम लागू किया है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान Delivery Authentication Code (DAC) साझा करना अनिवार्य होगा।
इस नए नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि LPG सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे और गैस की कालाबाजारी तथा अवैध डायवर्जन पर रोक लगाई जा सके।
एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए तेल विपणन कंपनियों ने नया OTP आधारित सिस्टम लागू किया है। अब Indane Gas, BharatGas और HP Gas ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए Delivery Authentication Code (DAC) यानी OTP बताना अनिवार्य होगा। OTP नहीं होने पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी रद्द की जा सकती है।
Scammers may try to imitate LPG delivery messages but knowing what an authentic HP Gas message looks like can help you stay protected. ⚠️
Before sharing your Delivery Authentication Code, always verify:
✔️ The message comes from the official sender name: VM-HPGASc-S
✔️ It… pic.twitter.com/Tov6PpJjPt— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) May 9, 2026
BharatGas ने शुरू की DAC सुविधा
BPCL ने बताया कि BharatGas ग्राहकों के लिए DAC (Delivery Authentication Code) सुविधा शुरू कर दी गई है। सिलेंडर डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सिलेंडर प्राप्त करने के बाद ही DAC साझा करें। सफल डिलीवरी के बाद ग्राहकों को डिजिटल कैश मेमो भी प्राप्त होगा।
Indane Gas, BharatGas और HP Gas ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना
सिर्फ BharatGas ही नहीं, बल्कि Indane Gas और HP Gas ने भी ग्राहकों को OTP आधारित LPG Delivery System को लेकर सतर्क किया है।
HPCL ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि साइबर ठग नकली LPG डिलीवरी संदेश भेज सकते हैं। इसलिए OTP साझा करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संदेश आधिकारिक स्रोत से आया हो।
Scammers may try to imitate LPG delivery messages but knowing what an authentic HP Gas message looks like can help you stay protected. ⚠️
Before sharing your Delivery Authentication Code, always verify:
✔️ The message comes from the official sender name: VM-HPGASc-S
✔️ It… pic.twitter.com/Tov6PpJjPt— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) May 9, 2026
HP Gas ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बातें
- OTP केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- OTP 4 अंकों का होगा।
- OTP केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही उपयोग किया जाएगा।
- HP Gas प्रतिनिधि कभी भी फोन, WhatsApp या किसी लिंक के जरिए OTP नहीं मांगेंगे।
क्यों जरूरी है Delivery Authentication Code (DAC)?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार OTP आधारित डिलीवरी प्रणाली का मुख्य उद्देश्य:
- सही उपभोक्ता तक LPG सिलेंडर पहुंचाना
- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकना
- अवैध भंडारण और डायवर्जन पर नियंत्रण
- डिलीवरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बिना OTP सत्यापन के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।
A regular supply of #LPG cylinders has been ensured for domestic consumers, and at present, the domestic LPG supply is completely normal. No reports of gas shortages (dry-outs) have been recorded at any distributor. The status of online bookings has also reached nearly 99%… pic.twitter.com/VgThLcg1tJ
— PIB India (@PIB_India) April 13, 2026
LPG Cylinder Booking कैसे करें?
Step 1
Indane Gas, BharatGas या HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
Step 2
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID से लॉगिन करें।
Step 3
Refill Cylinder विकल्प चुनकर बुकिंग करें।
Step 4
बुकिंग सफल होने पर आपको SMS के माध्यम से बुकिंग नंबर प्राप्त होगा।
Step 5
डिलीवरी की जानकारी SMS और नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहेगी।
Step 6
डिलीवरी वाले दिन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
Step 7
सिलेंडर प्राप्त करने के बाद डिलीवरी एजेंट को OTP बताएं और डिलीवरी पूरी करें।
25 दिन और 45 दिन वाले नियम में कोई बदलाव नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG Refill Booking Rules में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिन का नियम लागू रहेगा।
- शहरी क्षेत्रों में 45 दिन का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।
यानी उपभोक्ताओं को रिफिल बुकिंग के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना होगा।





