सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानगर रोड पर मंगलवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना फौजी होटल के सामने हुई, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर रोड पर मंगलवार को फौजी होटल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायलों में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य दो युवकों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायल युवक छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवानगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है










