देश के दो ही खलनायक, मुसलमान और सवर्ण ! – बृजभूषण शरण

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, March 28, 2026 7:43 PM

देश के दो ही खलनायक, मुसलमान और सवर्ण ! - बृजभूषण शरण
Google News
Follow Us

Advertisement

उत्तर प्रदेश के चर्चित बाहुबली नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। रामनवमी के अवसर पर दिए गए उनके एक बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह बिहार के बाढ़ में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आज देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण।

उनका यह बयान सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा रहे हैं, जिन पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सासंद, बीजेपी
आज इस देश के अंदर दो खलनायक हैं। मैं जानता हूं कि मेरी यह बात गहरी चोट करेगी। उनकी नजर में सारी समस्या मुसलमान ही है। वही है ही। लेकिन मैं कहना चाहता हूं। पहला खलनायक मुसलमान है। दूसरा खलनायक सवर्ण है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now