देश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया ने 12 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले से फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
एयरलाइन के अनुसार हाल के समय में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से टिकट की कीमतों में यह अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन की कीमतों के आधार पर टिकट कीमतों में और बदलाव हो सकता है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय नई कीमतों को ध्यान में रखना होगा।











