काम की ख़बर यहां सर्च करें

MP में अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के 5900 पौधे जब्त

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Friday, February 20, 2026 12:34 PM

MP में अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के 5900 पौधे जब्त
Google News
Follow Us

Advertisement

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के 5900 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 2979 किलो 840 ग्राम बताया गया है। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

खरगोन जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5900 गांजे के पौधे जब्त किए। करीब 1.49 करोड़ रुपये कीमत की अवैध फसल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी देते हुए रविंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार महाराष्ट्र सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्र में गांजे की खेती की जा रही थी। यह इलाका हेलापड़ावा चौकी क्षेत्र का शेडो एरिया है। यहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आता। ग्राम सेन्द्रीयाघाटी गुवाड़ा और ग्राम तिखली बैडी पीडी जामली में बड़े पैमाने पर खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत छापेमारी की।

दो अलग-अलग स्थानों पर छापा

पहली कार्रवाई सेन्द्रीयाघाटी गुवाड़ा गांव में की गई। यहां से 5500 गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 2811 किलो है। इनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। दूसरी कार्रवाई तिखली बैडी पीडी जामली गांव में की गई। यहां से 400 पौधे बरामद हुए। इनका वजन 168 किलो 840 ग्राम है। इनकी कीमत करीब 8 लाख 49 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कुल मिलाकर 5900 पौधे जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख 4 हजार 200 रुपये है।

पुलिस ने इस मामले में

  • जुवानसिंग रंधावे निवासी सेन्द्रीयाघाटी गुवाड़ा
  • मांगीलाल किराड़े निवासी तिखली बैडी, पीडी जामली

को गिरफ्तार किया है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ads

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in