कानपुर के स्वरूपनगर इलाके में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार लग्जरी लम्बोर्गिनी कार (Lamborghini accident in Kanpur) ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा, फिर बाइक सवार और उसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेकाबू होकर कई वाहनों से टकराती चली गई(Lamborghini accident in Kanpur)। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कौन है Lamborghini चलाने वाला ?
पुलिस जांच में सामने आया कि यह लम्बोर्गिनी कार (Lamborghini accident in Kanpur) कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की फर्म के नाम से रजिस्टर्ड है। घटना के समय कार (Lamborghini) उनके बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे।
शुरुआत में मामला अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, वाहन पंजीकरण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने शिवम मिश्रा का नाम स्पष्ट किया। इसके बाद उनके खिलाफ औपचारिक FIR दर्ज कर ली गई है।
Kanpur Lamborghini crash: video shows bouncers pulling out tobacco baron’s son from car. pic.twitter.com/MLWpF2S6xQ
— The Tatva (@thetatvaindia) February 9, 2026
क्या कहा पुलिस ने ?
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और उससे पूछताछ शुरू की। वाहन को भी जब्त कर थाने लाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी और फोरेंसिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कैसे हुआ हादसा ?
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार
- रविवार दोपहर करीब 3 बजे वीआईपी रोड, रेव-3 मॉल के पास घटना
- तेज रफ्तार में लम्बोर्गिनी अनियंत्रित हुई
- पहले ऑटो-रिक्शा को टक्कर
- फिर रॉयल एनफील्ड बाइक सवार को धक्का
- उसके बाद पैदल यात्रियों व अन्य वाहनों को चपेट में लिया
- कई लोग घायल
पुलिस कमिश्नर का बयान
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने साफ कहा
“कानून सबके लिए बराबर है। चाहे कोई लग्जरी कार चलाए या साधारण वाहन, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
#WATCH | Lamborghini accident in Kanpur, UP | Kanpur Police Commissioner Raghubir Lal says, “Shivam Mishra is in the hospital. Our police team has reached his residence for further investigation. An FIR of an accident has been registered. One person was injured. He has been… https://t.co/kptLpD4NUW pic.twitter.com/IraoQUJjrK
— ANI (@ANI) February 9, 2026











