प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके आज सूर्या भवन में करेंगी प्रेस वार्ता

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 10, 2026 6:39 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। लोक स्वास्थ्य एवं यात्रिकी विभाग की मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके आज 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे एनटीपीसी स्थित सूर्या भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी।

जिले की प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व यात्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके सिंगरौली प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वह आज 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे एनटीपीसी स्थित सूर्या भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 9 जनवरी को मण्डला से सिंगरौली पहुंचीं, जहां उन्होंने सूर्या भवन में रात्रि विश्राम किया। प्रेस वार्ता के बाद वे दोपहर 2 बजे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे वे मण्डला के लिए रवाना होंगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in