सिंगरौली में दरिंदगी का वीडियो वायरल: ट्रैक्टर से बांधकर गाय को घसीटा, सड़क किनारे फेंका

By: Om Prakash Shah

On: Monday, December 8, 2025 2:31 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद क्रूर घटना सामने आई है। शिवपहड़ी कन्वेयर रोड के पास एक गाय को ट्रैक्टर से बांधकर बेरहमी से सड़क पर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाय को काफी दूर तक घसीटने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया।

जिले में पशु क्रूरता की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। शिवपहड़ी कन्वेयर रोड के पास एक बेबस गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह निर्दयता से गाय को घसीटने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। उक्त वीडियो के सामने आते ही जिलेभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। नागरिकों, पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना को “जानवर नहीं, इंसान की सोच की मौत” करार दिया है। लोग खुलेआम आरोपियों को पकड़कर कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतना गंभीर मामला सामने आने के बावजूद अब तक न तो कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है और न ही आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान हो पाई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in