🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, गरीब और किसानों के लिए सेवा का लिया संकल्प

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, November 6, 2025 10:37 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय कुँवर अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि अर्जुन सिंह एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की सेवा में समर्पित कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुँवर अर्जुन सिंह की नीतियों की बदौलत ही प्रदेश के लाखों परिवारों को बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। उनके कार्यकाल में सिंगरौली क्षेत्र को जो पहचान मिली, उसी के कारण आज यह जिला विकास की राह पर अग्रसर है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है, जबकि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। वहीं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार मुआवजे को लेकर मौन है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि दी जाए। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुँवर अर्जुन सिंह के आदर्श आज भी पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस जनसेवा और सामाजिक न्याय की उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now