सिंगरौली विधायक श्री शाह ने “वार्षिका ब्यूटी पार्लर एंड मेकअप स्टूडियो” का किया शुभारंभ।

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, October 19, 2025 7:03 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। बैढ़न वार्ड क्रमांक 40 में रविवार को क्षेत्र के विकासप्रिय नेता एवं सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह के सान्निध्य में “वार्षिका ब्यूटी पार्लर एंड मेकअप स्टूडियो” का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री रामनिवास शाह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालक श्री अशोक कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। रोजगार सृजन से समाज मजबूत होता है।”

विधायक श्री शाह ने कहा कि क्षेत्र में छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से महिलाएं और युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने सभी से स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की अपील भी की।

खान सर कोचिंग विवाद के आरोपी प्रिंस की नेपाल में रहस्यमयी मौत ! हादसा, साजिश या कुछ और?

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।…

Read More