गाँव में पोषण की गूँज: सासन पावर प्लांट ने धात्री गर्भवती महिलाओ को बांटी बेबी किट

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, September 21, 2025 4:41 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में चल रहे पोषण माह को लेकर गाँव-गाँव में जागरूकता का माहौल है। शनिवार को ग्राम सिद्धिखुर्द में महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती और धात्री माताओं को पौष्टिक आहार की महत्ता समझाई गई, किशोरियों को सही खानपान अपनाने की प्रेरणा दी गई और स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की खास झलक रही—सासन पावर प्लांट का सहयोग, जिसके तहत धात्री माताओं को बेबी किट बांटे गए। इस पहल ने मातृत्व देखभाल को और सहज बनाया। उधर बरगवां नगर परिषद के मंगल भवन में लगी पोषण प्रदर्शनी ने लोगों को अपनी ओर खींचा। संतुलित आहार, सही जीवनशैली और आभा आईडी की जानकारी देकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।

जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद बोले, ‘ मैं सनातनी हूं,

जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद बोले, ‘ मैं सनातनी हूं, भाई प्रिंस की हत्या साजिश के तहत कराई गई’

बेउर जेल से रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फैजल खान (खान सर) और एक कोल्ड स्टोरेज संचालक पर साजिश रचने का…

Read More