Uncategorized
आप को राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर युवाओं में दिखा सक्रीयता, युवाओं ने ली सदस्यता !

शक्तिनगर/सोनभद्र : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र शक्तिनगर नगर युवा विंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि प्रकाश नवरत्न ने अपने वक्तव्य में चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने का स्वागत करते हुए संगठन को समर्पित किया है। आम आदमी पार्टी नगर युवा विंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविप्रकाश नवरत्न ने पार्टी के सदस्य साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का गठन कार्यकर्ताओं की सक्रियता और देश की जनता के बढ़ते समर्थन का परिणाम है, जिसके संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
रवि प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जनता के लिए ऐतिहासिक सराहनीय कार्य है, ईमानदारी से कहूं तो पंजाब की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है, यह सब जादुई की करिश्मा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की है। सोनभद्र के यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा के द्वारा शक्तिनगर के नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश नवरत्न एवं उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन राव प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व् में पदभार सौपा गया। इसके साथ ही शुभम् मिश्रा के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।
उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सम्मानित कर आशा व्यक्त किया की आप सोनभद्र के शक्तिनगर के संगठन को और मजबूत करेंगे। इस तरह से उन्होंने उनकी सार्थकता और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाई दिया। शुभम मिश्रा के द्वारा कहा गया की माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल भारत को दुनिया का नंबर वन पोर्टल बनाने के लिए संकल्पित हैं और आने वाली समय में आम आदमी पार्टी देश की अग्रणी भूमिका में नजर आएगी और देश की बागडोर माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों में होगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना चाहिए और माननीय अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाकर देश को नंबर बनाने के मिशन को सफल बनायें और इस पार्टी को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए तन-मन से लग जायें।


Uncategorized
किसानों को जल्दी ही मिलने वाली है PM KISAN की 15वीं किस्त, ऐसे करें चेक

PM KISAN : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वीं किस्त नवंबर के अंत तक रिलीज होने की संभावना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में 14वीं किस्त, फरवरी में 13वीं किस्त, अक्टूबर 2022 में 12वीं किस्त और 11वीं किस्त मई 2022 में जारी की गई थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान योजना के पात्र किसानों को एक वर्ष में तीन किस्तों में करके 6,000 रुपये मिलते हैं।
PM KISAN का पैसा NPCI से सीधे खाते में
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को प्रति किस्त 2000 रुपये और प्रति वर्ष कुल 6000 रुपये मिलते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के आधार और NPCI से जुड़े बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इसलिए आपको जांचना चाहिए कि आपका बैंक खाता आधार और NPCI से जुड़ा है या नहीं।
ऐसे चेक करें लिस्ट और स्थिति
- PM KISAN की आधिकारिक वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- दाएं कोने में ‘लाभार्थी सूची’ टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
- ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ टैब पर क्लिक करें। अब आपको लाभार्थी सूची का विवरण दिखाई देगा।
- पीएम किसान की वेबसाइट- https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- नो योर स्टेटस टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें। डेटा प्राप्त करें पर क्लिक करें. अब आपको स्टेटस दिखाई देगा।
Uncategorized
Navratri 2023 : जानें महानवमी और कन्या पूजन की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Navratri 2023 : नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन समारोह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साधु अष्टमी तिथि या नवमी तिथि को कुमारी पूजन करते हैं। जो लोग इस दौरान व्रत रखते हैं या घर पर कन्या पूजन करते हैं उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अष्टमी-नवमी पूजा में केवल उन्हीं चीजों का उपयोग करें जिन्हें आप मां दुर्गा को अर्पित करने के बाद स्वयं उपयोग कर सकें।
महानवमी की महत्वपूर्ण तिथि
तिथि | दिन | दिनांक | समय |
आरंभ | 22 अक्टूबर 2023 | शनिवार | शाम 07:58 बजे |
समापन | 23 अक्टूबर 2023 | रविवार | शाम 05:44 बजे |
कन्या पूजन का क्या है महत्व ?
कन्या पूजा देवी दुर्गा की पूजा के समान है। ऐसा माना जाता है कि लड़कियों के भीतर देवी माता का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कुमारी पूजा के लिए दो से दस वर्ष की आयु की कन्याएं उपयुक्त होती हैं। लड़कियाँ देवी दुर्गा के कई रूपों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अगर आप इनकी पूजा करते हैं तो आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। जो भक्त घर में कन्या पूजन करते हैं उनके घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और इसे बहुत ही पवित्र अनुष्ठान माना जाता है।
ऐसे करें कन्या पूजन
- नौ कन्याओं और एक बालक को अपने घर आमंत्रित करें।
- उत्साह के साथ लड़कियों का स्वागत करें।
- उसके बाद कन्याओं के पैर धोएं।
- कन्याओं के माथे पर अक्षत और कुमकुम लगाएं।
- लड़कियों को चुनरी ओढ़नी ओढ़ाए।
- कन्याओं को हलवा-पूरी और चने का प्रसाद खिलाएं।
- अंत में चरण स्पर्श करें और श्रद्धानुसार दक्षिणा दें।
Uncategorized
सिंगरौली न्यूज़ : बरगवां थाना अंतर्गत तेहदह मे, बस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री

सिंगरौली / बरगवां थाना अंतर्गत के ग्राम तेहदह मुख्य मार्ग पर हुआ सड़क हादसा बैढ़न जा रही प्रधान बस मे पीछे से जा लड़ी बोलेरो। हादसे में बाल-बाल बचे बोलेरो सवार, भाग खड़े हुए मौके पर यात्रियों समेत ग्रामीणों की लगी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे बैढ़न जा रही थी प्रधान बस
जानकारी के अनुसा बस क्रमांक MP 17P 1787 यात्री लेने के लिए धीरे हुई तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो क्रमांक MP 66T 2031 तेज गति होने के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बोलेरो बस के पीछे जा घुसी। इस घटना में बोलेरो सवार बाल बाल बचे, हालांकि हादसे के बाद बोलेरो चालक समेत सभी वाहन छोड़ भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद बरगवां पुलिस मौके पर पहुंच जाम खुलवाने में लग गई है।
-
Fashion1 year ago
Blouse Designs : अप्सरा सी सुन्दर दिखना है तो पहने यह स्टाइलिश फुल स्लीव्स ब्लाउज़।
-
Fashion6 months ago
Mehndi design : वेडिंग सीज़न मे मेहंदी लगाने के लिए इन मेहंदी डिजाइन से लें इंसपिरेशन।
-
मध्य प्रदेश1 month ago
Assembly Election 2023 : आप की रानी ने नामांकन पत्र दाखिल कर मैदान में उतरी
-
शख़्सियत2 years ago
Kaifi Azmi : कैसा बदतमीज़ शायर है। वह ‘उठ’ कह रहा है,उठिए नहीं…
-
शख़्सियत2 years ago
नीता अंबानी नहीं पहनती सोने का जेवर,वजह जानकार आप हो जाएंगे हैरान।
-
ख़बरनामा1 month ago
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस
-
JOB1 month ago
BHEL के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया
-
सिंगरौली6 months ago
सिंगरौली न्यूज़ : माड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी 10 वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार